विधि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं : डॉ. शल्या राज
मेरठ, सितम्बर 17 -- सरदार पटेल सुभारती विधि संस्थान में बुधवार को मूट कोर्ट एसोसिएशन के सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। निदेशक जस्टिस राजेश चंद्रा और डीन डॉ.रीना बिश्नोई के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुआ। मूट कोर्ट एसोसिएशन की शिक्षक समन्वयक डॉ.आफरीन अलमास एवं पार्थ मल्होत्रा के अनुसार इस वर्ष 12 पदों के लिए कुल 20 आवेदन मिले। विद्यार्थियों के चयन के लिए समसामयिक विषयों पर आधारित एक्सटेम्पोर (तात्कालिक भाषण) प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, विषय की समझ, अभिव्यक्ति कौशल, आत्मविश्वास एवं समसामयिक मुद्दों पर उनकी समझ का मूल्यांकन किया गया। निर्णायक अनुराग चौधरी एवं पार्थ मल्होत्रा रहे। एसोसिएशन के छात्र समन्वयक पद पर बीए-एलएलबी से पावनी अरोड़ा नामित हुई। सचिव प्रीत और संयुक्त सचिव साधिका बंसल एवं लक्ष्य गुप्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.