गोड्डा, अप्रैल 21 -- मेहरमा, एक संवाददाता। सोमवार को अंचल क्षेत्र अंतर्गत भागवत झा आजाद इंटर स्तरीय विद्यालय कसबा में विधि शिक्षा के प्रति जागरूकता तथा कानून के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य निर्माण को लेकर एक विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट की विशेषज्ञ टीम एवं निदेशक सुशांत शर्मा अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मयंक कुमार मिश्र विशेष रूप से उपस्थित थे। विशेषज्ञ टीम ने विद्यार्थियों को वीडियो एवं ऑडियो प्रस्तुति के माध्यम से क्लाट (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कानून के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया तथा दूर-दराज़ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सहायता योजनाओं के बा...