विधि व्यवस्था में गिरावट को लेकर आज आयोजित सरयू राय की सभा स्थगित
जमशेदपुर, जुलाई 1 -- विधायक सरयू राय ने आज अपराह्न 4:00 से मिलनी हॉल में आयोजित सभा स्थगित कर दी है। यह सभा जमशेदपुर में कानून व्यवस्था में गिरावट पर विचार करने के लिए बुलाई गई थी। यह सर्वदल, सर्वसमाज प्रबुद्धजनों की सभा थी जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना थी हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा बिष्टुपुर सहित शहर के छह थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दिए जाने की वजह से सरयू राय ने सभा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- डबल डाउन बार हत्याकांड के बाद जमशेदपुर के छह थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.