रामगढ़, अप्रैल 19 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग के नए एसपी अमन कुमार ने रविवार को गिद्दी थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने कम्प्यूटर कक्ष समेत थाना भवन के अन्य कमरों का मुआयना किया। साथ ही फाइलों के संधारण के बारे में जानकारी लिया। इसके बाद एसपी ने गिद्दी थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए एसपी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में विधि व्यवस्था को कायम रखना और अपराध पर नियंत्रण रखना होगा। इस अवसर पर एसडीपीओ बड़कागांव पवन कुमार, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार, गिद्दी थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह और उरीमारी थाना प्रभारी रथु उरांव उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.