कोडरमा, अक्टूबर 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व छठ आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कोडरमा जिले के सभी छठ घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जिला प्रशासन, कोडरमा द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियाँ की गई थीं। जिले के उपायुक्त ऋतुराज ने भी छठ पर्व को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया। उन्होंने स्थानीय राजा तालाब घाट पर पहुँचकर उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं उन्नति की कामना की। इस अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है, जो प्रकृति, सूर्य देव एवं जल तत्व के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक एकता, स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.