लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ। संवाददाता। आशियाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के एक छात्र की कार को नशे में धुत युवकों ने टक्कर मार दी। घटना करीब एक सप्ताह पहले की बताई जा रही है। पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्णा नगर के न्यू आशुतोष नगर निवासी मुदित कुमार सिंह, पुत्र मनीष कुमार सिंह, राम मनोहर लोहिया लॉ विश्वविद्यालय में चौथे वर्ष के विधि छात्र हैं। मुदित के अनुसार, 26 फरवरी की सुबह वह अपनी कार से विश्वविद्यालय परिसर की पार्किंग की ओर जा रहे थे। तभी मुख्य गेट के पास तेज रफ्तार से आ रही कार संख्या UP 32 NW 2025 ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।छात्र का कहना है कि कार में चार युवक सवार थे और सभी नशे की हालत में थे। टक्कर मारने के बाद वे मौके से फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.