विधि विवि की स्थापना होने तक चलेगा आंदोलन
रिषिकेष, फरवरी 25 -- रानीपोखरी में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर चल रहा धरना बुधवार को नौवें दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रानीपोखरी के लिस्ट्राबाद में चल रहे धरने को संबोधित करते हुए रानीपोखरी न्याय पंचायत के प्रधान सुधीर रतूड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय विधि विवि की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और स्थानीय स्तर पर विकास को गति मिलेगी। उन्होंने सरकार से इस विषय में शीघ्र निर्णय लेने की अपील की। कहा कि जब तक विवि की स्थापना को लेकर निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। धरने में अरुण शर्मा, संदीप भट्ट, अनूप चौहान, अनिल कुमार, नवीन चौधरी, सुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.