विधि विरुद्ध्र गिरफ्तारी पर फंसी शाहगंज पुलिस, रिमांड निरस्त
आगरा, सितम्बर 3 -- दुराचार समेत अन्य आरोप में आरोपित की विधि विरुद्ध्र तरीके से गिरफ्तारी थाना शाहगंज पुलिस को भारी पड़ गई। प्रभारी विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद साजिद ने विवेचक द्वारा प्रस्तुत अभिरक्षा रिमांड प्रार्थना पत्र निरस्त कर आरोपित सनी को 20 हजार रुपये का मुचलका दाखिल करने पर रिहाई के आदेश दिए। कोर्ट ने आदेश की प्रति कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त को प्रेषित की जाए। साथ ही अदालत ने विवेचक/उपनिरीक्षक आलोक कुमार थाना शाहगंज से इस आशय का स्पष्टीकरण सात दिन में प्रस्तुत करें कि क्यों न मामला अवमानना के लिए हाईकोर्ट संदर्भित किया जाए। थाना शाहगंज पुलिस ने दुराचार आदि आरोप में सनी निवासी मुरली विहार कॉलोनी को विगत दिवस गिरफ्तार कर उसका 16 सितंबर तक न्यायिक अभिरक्षा रिमांड स्वीकार किए जाने का अदालत से आग्रह किया। आरोपित के अधिवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.