सहारनपुर, मार्च 28 -- नकुड़। श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान के साथ बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन व नारद मोह की लीला से हुई, जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। शुक्रवार को महोत्सव समिति के महामंत्री गौरव सिंघल ने बताया कि रामलीला मंचन की शुरुआत श्री गणेश पूजन के साथ विधिवत रूप से की गई। इस दौरान रामलीला भवन के मंच पर पूजन-अर्चना का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद नवांगतुक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार व श्री रामलीला समिति के संरक्षक सरस कुमार गोयल ने फीता काटकर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। इस वर्ष श्री रामलीला मंचन का आयोजन महोत्सव समिति के अध्यक्ष अक्षय गोयल, महामंत्री गौरव सिंघल, कोषाध्यक्ष साहिल सिंघल, सह महामंत्री प्रशांत गोयल व सह कोषाध्यक्ष अंकित नामदेव की देखरेख में किया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.