विधि-विधान से संपन्न हुआ श्रावणी उपाकर्म अनुष्ठान
बरेली, अगस्त 29 -- बरेली। सावन पूर्णिमा पर शुक्रवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से श्रावणी उपाकर्म पर्व श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान से परशु रामगंगा तट पर मनाया गया। भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में संकल्प, ऋषि तर्पण और विभिन्न प्रकार के स्नान कराए गए। इसके बाद ऋषि, देवता और पूर्वजों को जल अर्पित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञोपवीत को अभिमंत्रित कर श्रद्धालुओं ने पुराने यज्ञोपवीत (जनेऊ) बदलकर नए धारण किए। साथ ही जरूरतमंदों को यज्ञोपवीत वितरित किए गए। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान सुरेन्द्र पांडेय, मुनेंद्र देव मिश्र, रमेश तिवारी, महेश पाठक, ऋषिपाल उपाध्याय, कालीचरण मिश्रा, कथा व्यास रवि, प्रमोद उपाध्याय, दिनेश बाबू शर्मा, कृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.