देवघर, मार्च 27 -- देवघर। चैत नवरात्र को लेकर जिले के शहरी इलाका सहित ग्रामीण इलाकों में विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा अर्चना की गई। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल त्रिकुट पहाड़ अवस्थित त्रिकुटांचल बासंती दुर्गा मंदिर में वर्ष 1934 से प्रतिवर्ष पारंपरिक विधि-विधान से विधिवत चैती नवरात्र का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी त्रिकुटांचल बासंती दुर्गा मंदिर में विधिवत मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा विधि-विधान से की गई। वहीं बाबा वैद्यनाथ मंदिर के निकट बंगला पर,घड़ीदार घर, भुरभुरा मोड़ हृदयापीठ, भुरभुरा मोड़ के निकट एक अन्य स्थान पर, रघुनाथ रोड बासंती मंडल, रोहिणी गढ़ी दुर्गा मंदिर, कोर्ट रोड जमुना जोर मधुसूदन छौराट राउत नगर बासंती दुर्गा मंदिर सहित अन्य स्थानों पर धूमधाम से चैती नवरात्र की धूम मची रही। सार्वजनिक बासंती दुर्गा पूज...