गिरडीह, मार्च 11 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ में माहुरी वैश्य समाज की ओर से कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा बुधवार को श्रद्धा और विधि-विधान के साथ हुई। पूजा के उपरांत आरती, प्रसाद वितरण तथा भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह पूजा कार्यक्रम जमुआ स्थित सुमीत कंधवे के आवास पर आयोजित किया गया। पूजा में यजमान के रूप में नवीन कुमार गुप्ता एवं कंचन देवी शामिल हुए। पंडित विनोद कुमार उपाध्याय ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई। महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभा यात्रा के दौरान जय मां मथुरासिनी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूजा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय चौरसिया, डॉ. राजेश कुमार दुबे, जमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.