दुमका, अप्रैल 7 -- दलाही। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बास्कीडीह पंचायत के मोहलीडीह गांव स्थित काली मंदिर में मंगलवार को विधिविधान से माता काली की पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीण श्रद्धालुओं ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक साल बंगला चैत महीना में आने वाली शनिवार या मंगलवार को दिन निर्धारित कर किया जाता है जो इस साल ग्रामीणों की सहमति से मंगलवार दिन तय किया गया था। गुमरो गांव निवासी पंडित सुबोध चंद्र झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर फल, फूल, दूध, दही, धूप, दीप आदि पूजन सामग्री अर्पित कर परिजनों के सुख समृद्धि आदि की कामना किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...