रुडकी, मार्च 19 -- रुड़की। गंगा घाट स्थित नारायण मंदिर में गुरुवार को नव संवत्सर का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया। इसी के साथ चैत्र नवरात्र भी प्रारंभ हो गया। मंदिर में माता दुर्गा का पंचद्रव्य से अभिषेक कर श्रृंगार किया गया और कलश स्थापना के साथ ज्योति प्रज्वलित की गई। नवरात्र के प्रथम दिन से रामायण पाठ शुरू हुआ, जो नौ दिनों तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक चलेगा। नवमी के दिन रामायण पाठ के समापन पर शोभायात्रा निकाली जाएगी, जबकि प्रतिदिन सायंकाल कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस वर्ष सामाजिक व वैश्विक स्तर पर उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, हालांकि धार्मिक गतिविधियों में वृद्धि के संकेत भी हैं। इस अवसर पर पंडित राम गोपाल पाराशर, सुभाष सरीन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.