गढ़वा, मार्च 19 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र को लेकर पूजा-अर्चना शुरू हो गया है। नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने घरों व मंदिरों में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। उससे माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। नवरात्र को लेकर मुख्यालय के अलावा बहियार कला, बहियार खुर्द, टंडवा, कर्णपुरा, मड़वानिया, सिलीदाग, गम्हरिया बुलका, भगोडीह व हरादाग कला पंचायतों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मुख्य सड़कों व गली-मोहल्लों में श्रद्धालुओं की ओर से महावीरी झंडे लगाए गए हैं। कई स्थानों पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया ...