जौनपुर, मार्च 21 -- जौनपुर, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र में तीसरे दिन शनिवार को मां भगवती के चन्द्रघंटा स्वरूप का दर्शन पूजन श्रद्धालुओं ने किया। इस दौरान शीतला चौकियां धाम और परमानतपुर स्थित मैहर देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने माला-फूल, नारियल-चुनरी चढ़कर मां की विधिविधान से पूजन अर्चन किया। नवदुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट पर श्रद्धालु भक्तों ने सुबह मां चन्द्रघंटा स्वरूप का दर्शन किया। श्रद्धालुओं ने मां चन्द्रघंटा देवी को दूध और दूध से बने मिष्ठान चढ़ाकर पूजन अर्चन किया। मां को दूध और उससे बनी चीजें चढ़ाने से दुखों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा मां को वस्त्र, नारियल, चुनरी, फूल-माला व प्रसाद चढ़ाया गया। शीतला चौकियां धाम में भोर चार बजे मंगला आरती के बाद मंदिर का पट खोल दिया गया। पट खुलने के बाद दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू...