अल्मोड़ा, मार्च 19 -- चौखुटिया। नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को चैत्राष्टमी मेला का मां का डोला विधि विधान के साथ नवाण थोक को सौंपा गया। ग्रामीण ढोल-नगाड़ों व भजन-कीर्तनों का गायन करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। 26 मार्च को मुख्य मेले के दिन मां का डोला मंदिर लाया जाएगा। चौखुटिया के मां अगनेरी मंदिर में 22 मार्च से चैत्राष्टमी मेला लगने जा रहा है। इसी मेले को लेकर गुरुवार को मां का डोला सौंपने की रस्म अदा की गई। गुरुवार को नवाण ग्राम पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण गांव से सज-धज कर ढोल-नगाड़ों के साथ मां अगनेरी मंदिर परिसर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.