बांदा, अक्टूबर 3 -- बांदा। संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय, लामा में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के उपलक्ष्य में न्यायिक अधिकारियों द्वारा विशेष व्याख्यान छात्र संवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जी डॉ. विकास श्रीवास्तव, अपर जिला न्यायाधीश प्रदीप कुमार मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सौरभ सिंह एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कमल सिंह गौतम द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. विकास श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं सामाजिक न्याय के आदर्श वर्तमान न्याय व्यवस्था के मूल स्तंभ हैं, उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के विधिक आयामों पर प्रका...