लखनऊ, जुलाई 24 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त संवर्ग) के 208 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए 27 जुलाई से 17 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। इसमें किसी भी तरह का संशोधन 24 अगस्त तक किया जा सकेगा।

भर्ती प्रक्रिया आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत की अनुमति के बाद शुक्रवार को भर्ती संबंधी सूचना जारी की गई। भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र होंगे। मेरिट के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया जाएगा। नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट नहीं किया जाएगा। आवेदन आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर ऑनलाइन लिए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अभ्यर्थियों के पास अनिवार्य शैक्षिक अर्हता होनी चाहिए। सभी वर्गों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 25...