विधि महाविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
बलिया, अगस्त 7 -- बलिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय चितबड़ागांव में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल डॉ. हंसराज तिवारी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर तथा वंचित वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। कहा कि महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, बाल-विवाह प्रतिषेध अधिनियम तथा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े अन्य जानकारी दी। कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। विशेष रूप से युवाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर समाज में लैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.