विधि भूषण सीओ पूरनपुर, राहुल को बीसलपुर की कमान
पीलीभीत, जून 19 -- पीलीभीत। स्थानांतरण के बाद एसपी ने सीओ डॉक्टर प्रतीक दहिया को गुरुवार को रिलीव कर दिया है। गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए राहुल पांडेय ने भी जिले में चार्ज ले लिया है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सीओ बीसलपुर के पद पर तैनात विधि भूषण मौर्य को सीओ पूरनपुर का कार्यभार दिया गया है। सीओ राहुल पांडेय को सीओ बीसलपुर का कार्यभार दिया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों सीओ को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- बिहार में एक साथ 27 आईपीएस का ट्रांसफर, पूर्णिया एसएसपी और वैशाली समेत कई जिलों के एसपी बदले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.