मुरादाबाद, नवम्बर 27 -- तहसील प्रांगण में तहसील बार एसोसिएशन ने विधि दिवस मनाया। इस मौके पर बाबा साहब के योगदानों पर प्रकाश डाला। अनेकों अधिवक्ताओं को कार्यक्रम के मौके पर सम्मानित किया गया। बुधवार को विधि दिवस के मौके पर रहीस पाशा, मोहम्मद आसिफ, विनय कुमार यादव, अशोक कुमार ,आरिफ पाशा आदि को सम्मानित किया गया। इसके अलावा बार के पूर्व अध्यक्ष रामकुवंर सिंह यादव ,अजय पाल सिंह एडवोकेट ,कमाल अकबर, भगवान शरण माथुर ,चैतन्य पाल सिंह,आफाक हुसैन आदि को बार के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, सचिव सुनील कुमार आदि ने सम्मानित किया। इस मौके पर संविधान के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में भारी तादात में अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.