प्रयागराज, मई 31 -- परीक्षा देकर घर लौट रहे एक विधि छात्र पर जानलेवा हमला और लूट का मामला सामने आया है। छात्र के मुताबिक नौ-दस अज्ञात युवकों ने सिविल लाइंस क्षेत्र में उस पर हमला कर घायल कर दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र में सिंगाही निवासी संदीप कुमार सीएमपी कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार को सेमेस्टर परीक्षा देकर निकला तो दोपहर करीब सवा दो बजे सिविल लाइंस चौकी के पास बाइक से पहुंचे नौ-दस युवकों ने उसे घेरकर चाकू व पिस्टल की मुठिया से हमला किया। सिर और गले पर कई वार किए, जिससे वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिरा पड़ा। इसके बाद हमलावर उसकी जेब में रखे करीब सात-आठ सौ रुपये लेकर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...