गोरखपुर, नवम्बर 27 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एलएलबी पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने गुरुवार को जिला कारागार का शैक्षिक भ्रमण किया। जेल भ्रमण के दौरान जिला कारागार में वरिष्ठ जेल अधीक्षक डीके पांडेय ने शिक्षकों और विद्यार्थियों का स्वागत कर कारागार की संरचना, जेल मैनुअल, सुरक्षा व्यवस्था, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े प्रावधानों और कैदियों के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छात्रों को बिस्मिल स्मारक, बिस्मिल बैरेक, नेहरू बैरेक सहित विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कराया गया। इस मौके पर विभाग के शिक्षक डॉ. हरिश्चंद्र पांडेय, डॉ. सुमन लता चौधरी, अमित दूबे, श्रीराम कृष्ण त्रिपाठी, डॉ. जेपी आर्य, डॉ. पंकज सिंह एवं कार्यालय सहायक प्रत्युष यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...