विधि छात्रों को दीवानी मामलों की प्रक्रिया की दी गई जानकारी
बलरामपुर, जून 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को विधि छात्र-छात्राओं के इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम को न्यायिक मजिस्ट्रेट रेनू वर्मा ने प्रशिक्षुओं को दीवानी मामलों की न्यायिक प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को सिविल न्यायालयों की कार्यप्रणाली, वादों की सुनवाई की प्रक्रिया तथा न्यायालय में होने वाली विभिन्न विधिक कार्यवाहियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान रेनू वर्मा ने कहा कि कानून की पढ़ाई के साथ ही न्यायालय की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझना भी आवश्यक है। इससे छात्रों को भविष्य में अधिवक्ता या न्यायिक सेवा से जुड़ने पर व्यावहारिक अनुभव का लाभ मिलता है। उन्होंने दीवानी वादों के पंजीकरण से लेकर सुनवाई व निर्णय तक की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया। यह भी पढ़ें- विधि छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.