इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- बकेवर। जनता कॉलेज में एनएसएस की छात्रा विधि चौहान ने लखनऊ में हुई महिला सशक्तिकरण मॉक यूथ पार्लियामेंट में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए कार्यक्रम में प्रदेश भर से चयनित 40 युवाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास व पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य रहीं। प्रतिभागियों को सांसद के रूप में अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखने का मौका दिया गया। विधि चौहान को राजधानी दिल्ली के सांसद की भूमिका सौंपी गई, जहां उन्होंने शहरी क्षेत्र की महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से उठाया। कहा कि यह पहल महिलाओं की अस्मिता और सशक्तीकरण की नई उड़ान है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर छात्राओं की जागरूकता रैली सरोजिनी नगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह न...