बोकारो, दिसम्बर 19 -- इमामुल हई खान विधि कॉलेज में स्व. बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। सहायक प्रो. शत्रुधन कुमार ने उनके झारखण्ड राज्य के स्थापना के कठिन संघर्षों को याद किया व छात्रों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ ए आर प्रधान ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला और छात्रों को उनके संघर्षें से प्रेरणा लेने की सीख दी। इस अवसर पर कॉलेज के संस्थापक व सचिव डॉ आर ए खान व निदेशक डॉ एस आर खान ने भी अपने -अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रो॰ शशांक सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में सभी टीचिंग, नन टीचिंग स्टाफ व सभी छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर मल्यार्पण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.