बाराबंकी, दिसम्बर 11 -- बाराबंकी। जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस मौके पर अवध लॉ कालेज के विधि के छात्र छात्राओं के द्वारा न्यायालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें लोक अदालत, ऋण वसूली, उत्तराधिकार, किरायेदारी, सुलह समझौता, मानवाधिकार जैसे विषयों को सम्मिलित किया गया। नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए जिला जज न्यायाधीश समेत सभी न्यायिक आधिकारी लोग उपस्थित रहें। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वृद्धाश्रम, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोरी, एवं जिला कारागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसबी सिंह, लवकुश वर्मा, उत्कर्ष जैन, पूजा यादव, मुस्कान वर्मा, हरिओम यादव, राहुल कुमार, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.