मिर्जापुर, मई 3 -- मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से संबद्ध जिले के महाविद्यालयों की सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के उद्देश्य से केंद्रीय सचल दल ने शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ऊषा सिंह विधि महाविद्यालय, बरेवां में विधि छठे सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे तीन परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। केंद्रीय सचल दल के संयोजक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह एवं सदस्य डॉ. राजेश कुमार पाल ने सघन जांच के दौरान इन परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। पकड़े गए परीक्षार्थियों के खिलाफ नियमानुसार विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय की टीम ने मथुरा कॉलेज ऑफ लॉ, ज्ञानंदा लॉ कॉलेज, लक्ष्मण सिंह विधि कॉलेज, पुष्पा सिंह विधि महाविद्यालय, केबी पीजी कॉलेज ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.