हरिद्वार, सितम्बर 30 -- विधि कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में तीन अक्तूबर को प्रेस क्लब देवपुरा में हुंकार रैली आयोजित करने की घोषणा की है। रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्मित सभागार में बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। जिला अध्यक्ष राकेश राजपूत ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अधिवक्ता समाज की उपेक्षा कर रही है और उसकी नीतियां जनहित के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर विधि कांग्रेस की ओर से हुंकार रैली आयोजित की जाएगी। बैठक में रैली की तैयारियों और अधिवक्ताओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सुधीर त्यागी, आलोक राजपूत, विवेक जगारिया, कविता वैभव, संतोष, तनवीर अहमद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्...