वाराणसी, मई 6 -- वाराणसी। सीतापुर में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य शतरंज चैंपियनशिप 2026 में वाराणसी की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। वाराणसी की विधि एंजिलिना ने अंडर-15 बालिका वर्ग में खिताब जीता, जबकि समृद्धि तिवारी अंडर-17 बालिका वर्ग में चैंपियन बनीं। विधि एंजिलिना अंडर-15 बालिका वर्ग में और समृद्धि तिवारी अंडर-17 बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में करेंगी। अंडर-15 का नेशनल पंजाब, अंडर-17 का नेशनल अहमदाबाद में होगा। वाराणसी शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज और महासचिव तुषार सारस्वत ने बताया कि अंडर-15 बालिका वर्ग में विधि एंजिलिना ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन और संतुलित खेल दिखाया। यह भी पढ़ें- रुद्रपुर के खिलाड़ियों का फेंसिंग में शानदार प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.