दुमका, अप्रैल 4 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गुमरो पंचायत के आंबा गांव के मुहाने स्थित माता काली मंदिर में शनिवार को विधिविधान से किया गया माता चैती काली की पूजा अर्चना। श्रद्धालुओं ने जानकारी देते हुए कहा कि पुरखों से चली आ रही चैती काली पूजा समस्त ग्रामवासियों की ओर शनिवार दिन निर्धारित कर पंडित मुकेश झा के वैदिक मंत्रोच्चारण कर दूध, दही, फूल, बेलपत्र विभिन्न प्रकार की पकवान अर्पित कर व बकरा बली देकर किया गया और परिजनों के लिए सुख समृद्धि आदि की कामना किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...