कोडरमा, मई 8 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल को सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा 40 घंटे से अधिक समय से थाना में रखे जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि युवक पक्ष का कोई परिजन अब तक थाना नहीं पहुंचा है और दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित आवेदन भी प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था, जिसके बाद सामाजिक स्तर पर दोनों का विवाह करा दिया गया। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने साथ थाना ले आई।

परिजनों की अनुपस्थिति घटना के 40 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी युवक के परिजन थाना नहीं पहुंचे है...