खगडि़या, जून 20 -- खगड़िया । विधि संवाददाता खगड़िया के जिलाधिकारी नवीन कुमार के स्थानांतरण पर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने शनिवार को संघ भवन में डीएम नवीन को समरोहपूर्वक विदाई दी गई। समारोह का संचालन संघ के महासचिव नागेश्वर प्रसाद गुप्ता कर रहे थे। संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव ने जिलाधिकारी नवीन कुमार को बुके, गुलदस्ता, एवं अंग वस्त्र और वीआईपी सूटकेस आदि समर्पित कर सम्मान किए। वहींं परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य को भी संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव तथा कई अधिवक्ताओं ने बुके एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, वरीय अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ पन्ना बाबू, पूर्व पीपी रामप्रवेश सिंह, अधिवक्ता मानवेंद्र कुमार, शिवजी महतो, नवीन कुमार एवं कई अधिवक्ताओं न...