दरभंगा, अप्रैल 29 -- लहेरियासराय। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा ने विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्यों की विशेष बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान के मामलों को वृहद स्तर पर निपटाने के लिए विशेष व्यवस्था करने की जरूरत है। इसके लिए लोक अदालत स्थल की विशेष व्यवस्था किया जाये। वहां ट्रैफिक चालान भुगतान के काउंटर, पर्याप्त पेयजल, चलंत शौचालय, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था होगी। यह भी पढ़ें- लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की जिला जज ने की अपील यह भी पढ़ें- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारी की समीक्षा यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल ब...