विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने मानसिक आरोग्यशाला का लिया जायजा
आरा, जून 24 -- आरा, हिप्र.। कोईलवर स्थित मानसिक आरोग्यशाला का बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर जज दिवाकर कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से मिलकर उनसे पूछताछ की और उनकी जरूरतों की जानकारी लेकर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया। अस्पताल में चलने वाले मनो न्याय विधिक सेवा केंद्र की जानकारी उनके ओर से ली गयी। साथ ही दवा वितरण व अन्य व्यवस्था का जायजा लिया गया। मौके पर आरोग्यशाला के निदेशक डॉ जयेश रंजन, अधीक्षक माधवेंद्र सिन्हा, पैनल अधिवक्ता मिथिलेश कुमार पांडेय, पीएलवी पवन कुमार पांडेय, संजना कुमारी, डॉ अमित कुमार सिंह, जीएनएम सुनील, सूर्यमनी, नोडल पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र केवट सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने मानसिक आरोग्यशाला का लिया जायजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.