चम्पावत, जनवरी 4 -- टनकपुर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सिविल जज सीनियर डिवीजन के निर्देशन में पर्यावरण कानून साक्षरता एवं सामुदायिक संरक्षण अभियान के तहत आज सुरक्षा करें, कल सुरक्षित रहे थीम को लेकर मनिहारगोठ गांव में पर्यावरण जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर के माध्यम से युवा और ग्रामीण नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कानूनों एवं नियमों की जानकारी दी गई। ताकि वे प्रदूषण रोकने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा जैव विविधता की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत जन-जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान में अधिकार मित्र बबीता पुनेठा, रूमाना परवीन, नीतू देवी, कमलेश के अलावा ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.