सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- सुलतानपुर, संवाददाता । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जज व सचिव प्राधिकरण मुक्ता त्यागी ने की। बैठक का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की समस्याओं को सुनकर उन्हें न्यायिक एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराना रहा। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर दिनेश कुमार मिश्रा, पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल हरिश्चंद्र सिंह, कार्यालय स्टाफ एच. रहमान व पवन सिंह के साथ करीब 30 भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन मौजूद रहे। बैठक के दौरान भूतपूर्व सैनिकों ने पेंशन, भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, सरकारी योजनाओं के लाभ और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी समस्याएं रखीं। जज मुक्ता त्यागी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ प्राथमिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.