विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने बालिका गृह का किया निरीक्षण
सोनभद्र, जून 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के अध्यक्ष राम सुलीन सिंह के आदेश पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने राबर्ट्सगंज स्थित पूर्वासी ग्रामीण उत्थान विकास सेवा समिति से संचालित बाल गृह (बालिका) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही उन्हें महिला एवं बाल अधिकारों से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी भी दी गई। निरीक्षण के समय बालिका गृह में कुल 51 बालिकाएं आवासित मिलीं। इनमें सोनभद्र की 28, मीरजापुर की 19, शाहजहांपुर की एक तथा भदोही की तीन बालिकाएं शामिल थीं। इसके अलावा दो नवजात शिशु भी गृह में रह रहे हैं। टीम ने निरीक्षण के दौरान बालिका गृह में साफ-सफाई, भोजन, सुरक्षा तथा अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.