जौनपुर, फरवरी 23 -- जौनपुर, संवाददाता। न्याय समागम-2026 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पुलिस लाइन परिसर में मेगा न्याय सहायता शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जबकि पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। जिला न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने कहा कि संविधान में आम लोगों को नि:शुल्क न्यायिक और विधिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है और न्यायपालिका, जिला प्रशासन के सहयोग से इसे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि जनपद में प्रशासन, पुलिस और न्यायिक अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से जनकल्याणकारी योजनाएं सुगमता से लोगों तक पहुंच रही हैं। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.