कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर। बीएनडी डिग्री कॉलेज में भारत में कानूनी सहायता: वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की चुनौतियां विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुदेश कुमारी और विशिष्ट अतिथि प्रो. पीएन त्रिवेदी व डॉ. शशिकान्त त्रिपाठी रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विवेक द्विवेदी ने कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान न्याय प्रदान करने की बात करता है और 1995 में लागू विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के माध्यम से गरीब एवं वंचित वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सुदेश कुमारी ने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठाने पर जोर दिया। विधि महाविद्यालयों में स्थापित निःशुल्क विधिक सेवा केंद्रों से प्रभावी विधिक सेवा प्रदान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.