विधिक साक्षरता जागरुकता कार्यक्रम हुआ
चम्पावत, सितम्बर 8 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विधिक साक्षरता जागरुकता कार्यक्रम हुआ। जिला न्यायाधीश अनुज कुमार संगल के निर्देशन में शुभारंभ एशियन स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र दानू ने किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भवदीप रावते ने बाल-विवाह, बाल श्रम कानून की जानकारी दी। इस दौरान पीएलवी ने निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, पीड़ित प्रतिकर योजना आदि के बारे में बताया। यहां पीएलवी गोपाल पांडेय, गीत भट्ट, सुमन चौधरी, कविता भट्ट आदि मौजूद रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.