सोनभद्र, फरवरी 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर स्थित विकास भवन में रविवार को वृहद मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम सुलीन सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की तरफ से चिन्हित 192 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में दिव्यांग कल्याण विभाग की ओर से पांच लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, दो को श्रवण यंत्र, दो को स्मार्ट केन तथा एक को लेप्रोसी किट प्रदान की गई। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने 12 लोगों को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र, कृषि विभाग ने आठ, डूडा ने 10 तथा दुग्ध विकास विभाग ने पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। जिला प्रोबेशन विभाग ने निराश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.