कौशाम्बी, फरवरी 22 -- जनपद न्यायालय परिसर में रविवार को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर स्वयं सहायता समूहों के लाभार्थियों को डमी चेक व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाणपत्र बांटा गया। कार्यक्रम में न्यायाधीश जेपी यादव ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत सामुदायिक निवेश निधि के तहत 3 करोड़ 25 लाख 50 हजार एवं रिवाल्विंग फंड के तहत 51 लाख धनराशि का डमी चेक स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किया। इससे 4268 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लाभान्वित होंगी। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन व इन-सी-टू योजना अंतर्गत लाभार्थी पारसनाथ को 24 लाख एवं बच्ची देवी को 4 लाख का डमी चेक व ट्रैक्टर की चाभी दी। ओडीओपी टूलकिट योजना अंतर्गत पांच लाभार्थि...