गंगापार, फरवरी 19 -- उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा 22 फरवरी को राम दुलारी बच्चूलाल जायसवाल महाविद्यालय, नवाबगंज में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। प्रबंधक लक्ष्मी नारायण जायसवाल ने बताया कि शिविर में 25 से अधिक विभागों के अधिकारी एक ही मंच पर उपस्थित रहेंगे। नागरिकों को निःशुल्क विधिक परामर्श, सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता जांच, आवेदन प्रक्रिया में सहायता तथा शिकायत निवारण की सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.