कौशाम्बी, फरवरी 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में जनपद न्यायालय परिसर में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन रविवार को होगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आस्था मिश्रा ने बताया कि इस शिविर में जनपद के नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जागरूक करने के साथ ही सशक्तीकरण प्रदान किया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से केन्द्र, राज्य सरकार द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। निर्बल एवं निर्धन वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, महिलाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों के लिए संबंधित विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.