बस्ती, मार्च 17 -- परशुरामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को ग्राम पंचायत डुहवा पाण्डेय विकास खंड परशुरामपुर में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ सचिव राजबाबू ने दीप जलाकर किया। उन्होंने बालश्रम बाल विवाह और घरेलू कलह से बचने की हिदायत देते हुए कहा की जटिल कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सहारा लेना चाहिए। जो प्रार्थना-पत्र कोर्ट में देते वही प्रार्थना-पत्र विधिक सेवा प्राधिकरण को दिया जाय तो आपके मुकदमें का निस्तारण जल्द हो सकता है। नाबार्ड के अतुल कुमार ने साइबर ठगी के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रक्षाराम वर्मा ने की। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने कहा कि बच्चों के हाथ में मोबाइल देने के बजाय उनके हाथों मे किताबें दें। इस दौरान शैलजा पाण्डेय, अश्वनी कुमार, तहसी...