आगरा, जून 25 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित लीगल एड क्लिनिक इंटर्नशिप कार्यक्रम में गुरुवार को व्याख्यान आयोजित किया गया। मौलिक अधिकार एवं रिमांड विषय पर हुए व्याख्यान में विधि के विद्यार्थियों को संवैधानिक अधिकारों, आपराधिक न्याय प्रणाली और विधिक सहायता के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार प्रत्येक नागरिक की स्वतंत्रता, समानता और गरिमा की रक्षा का आधार हैं। उन्होंने रिमांड से जुड़े विधिक प्रावधानों, गिरफ्तारी की वैधानिक प्रक्रिया, अभियुक्तों के अधिकारों तथा नि:शुल्क विधिक सहायता की उपयोगिता को विस्तार से समझाया। असिस्टेंट प्रो. अगम दीक्षित ने विधिक प्रत्यारोपण पर विचार व...