सहारनपुर, फरवरी 26 -- विधिक माप विज्ञान एवं गन्ना विभाग की संयुक्त टीम ने बजाज शुगर मिल गांगनोली चीनी मिल गेट पर स्थित कांटों की शुद्धता की जांच की। विधिक माप विज्ञान लखनऊ के नियंत्रक द्वारा किसानों के हित में उपलब्ध कराई गई टेस्टिंग वैन के साथ बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल गांगनोली पहुंचे विधिक माप विज्ञान के अधिकारियों एवं गन्ना विभाग के अधिकारियों ने चीनी मिल गेट स्थित कांटो की शुद्धता की जांच की। किसानों की मौजूदगी में हुई जांच में अधिकारियों ने सभी काटे सही पाए इस अवसर पर मुख्य रूप से विधिक माप विज्ञान अधिकारी देवबंद विकास प्रताप सिंह, रमेश शर्मा, इंद्रमणि पांडे, सिताब सिंह, सीवी सिंह, संजीव कुमार, हंस कुमार रविंद्र कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.