विधिक प्राधिकरण सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
आजमगढ़, मार्च 25 -- आजमगढ़ ,संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय के सचिव नितिका राजन ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि यदि किसी बंदी के किशोर होने के संबंध में न्यायालय से कोई आदेश दिया जाता है ,तो उसका अनुपालन अविलंब करें।सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि यदि किसी भी बंदी को उसके मुकदमें की पैरवी के लिए अधिवक्ता की आवश्यकता है ,तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को यथाशीघ्र पत्र प्रेषित करना सुनिश्चित करें। सचिव ने बाल बैरक के निरीक्षण में कुल 57 बंदियों को निरुद्ध पाया, जो 18 से 21 वर्ष की आयु तक के हैं। इसमें 54 बंदी आजमगढ़ के और तीन बंदी बलिया जिले के हैं। सचिव ने जिला कारागार निरीक्षण के दौरान कारागार में रखे गए अभिलेखों का भौतिक रूप से सत्यापन भी किया । कोई भी बंदी विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.